कांग्रेस पार्टी और मैंने  नादौन को बुलंदियों पर पहुंचाया : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 29 May, 2024 09:14 PM

cm sukhvinder singh sukhu

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कीटपल, भवडां, कलूर, कोहला, मझियार, कांगू,बटराण, चिलिय्यां, जलाड़ी, बेला, नादौन व सेरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

नादौन (जैन): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कीटपल, भवडां, कलूर, कोहला, मझियार, कांगू,बटराण, चिलिय्यां, जलाड़ी, बेला, नादौन व सेरा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिकाऊ विधायक मुरझाए हुए फूल से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के हाथ को बेचा और भाजपा का फूल खरीदा है। भाजपा कार्यकर्त्ता भी इन्हें स्वीकार नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि नादौन के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं है। कांग्रेस पार्टी और मैंने इस क्षेत्र को बुलंदियों पर पहुंचाया है। बीते पांच साल नादौन में विकास कार्य ठप रहे, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मेरे क्षेत्र की सुध नहीं ली। भाजपा कोई नया प्रोजैक्ट नहीं लाई, जो पूर्व में मंजूर विकास कार्य थे वे भी रोक दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागी विधायक पहली बार निचले हिमाचल से बने कांग्रेस के मुख्यमंत्री को हटाने के लिए एक महीने तक लगे रहे।

धनबल का खूब खेल खेला, लेकिन जिसके साथ जनता की ताकत, भगवान और पार्टी हाईकमान का आशीर्वाद हो, उसे बिके हुए लोग नहीं हटा सकते। भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम जितनी कोशिश कर लें, कांग्रेस सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। सुखविंदर सिंह ने कहा कि जोलसप्पड़ मैडीकल को लेकर झूठ बोलने में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को शर्म भी नहीं आ रही, उन्हें जानकारी दुरुस्त करनी चाहिए। यह कालेज मैंने कांग्रेस अध्यक्ष रहते 3 मार्च 2014 को 179 करोड़ रुपए के बजट सहित मंजूर करवाया था। भाजपा की केंद्र में सरकार तो मई 2014 में बनी। कालेज की स्वीकृति से जुड़ा सारा रिकॉर्ड तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार विधानसभा के सदन पटल पर रख चुके हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!