CM जयराम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले-इस बार टिकट लेने से घबरा रहे थे कांग्रेसी नेता (Video)

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2019 04:52 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिला के सराहां में बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए चुनाव प्रचार करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेसी नेता टिकटों के लिए लड़ाई करते...

नाहन (सतीश): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिला के सराहां में बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए चुनाव प्रचार करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेसी नेता टिकटों के लिए लड़ाई करते थे मगर इस बार हार सामने देख टिकट के लिए एक-दूसरे को धक्का लगाते नजर आए। उन्होंने कहा कि ऐसा हिमाचल में पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की जीत देख कांग्रेसी बौखलाए हुए हैं, ऐसे में चुनाव से कांग्रेस नेता पहले ही डरे हुए हैं।
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

चारों सीटों पर जीत का किया दावा

उन्होंने राज्य में एक बार फिर चारों सीटों पर जीत का भी दावा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार देश में जहां फिर से मोदी सरकार बनने वाली है वहीं हिमाचल की चारों सीटों पर बीजेपी रिपीट करेंगे और जीत का मार्जन इस बार बढ़ने वाला है।
PunjabKesari, CM Jairam Thakur Image

चुनाव परिणाम के दिन साफ होगी स्थिति

चुनावी समय में कोई भी नेता जुबानी हमले करने का मौका नहीं छोड़ रहा है। वहीं सभी अपनी-अपनी जीत का भी दावा कर रहे हैं। जनता किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधती है यह तो चुनाव परिणाम के दिन ही साफ हो पाएगा।
PunjabKesari, BJP Rally Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!