Breaking

Himachal: शिमला में होली का जश्न, मुख्यमंत्री सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Edited By Jyoti M, Updated: 14 Mar, 2025 03:59 PM

chief minister sukhu congress president celebrated holi

शिमला में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शिमला के ओकओवर में होली के रंगों में रंगी एक खुशहाल तस्वीर पेश की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ होली खेली,...

हिमाचल डेस्क। शिमला में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शिमला के ओकओवर में होली के रंगों में रंगी एक खुशहाल तस्वीर पेश की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ होली खेली, बल्कि नृत्य भी किया। उनकी पत्नी और विधायक कमलेश कुमारी भी इस उत्सव में उनके साथ मौजूद थीं। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, यह फागुन की उमंग और प्रेम की मिठास से भरा हुआ पर्व है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जो सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के रंगों से सजी है।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी ओकओवर में होली मनाई। उन्होंने इस खास मौके पर प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का यह त्योहार हमारे समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करेगा और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देगा।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस मौके पर प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार रंगों, प्यार और खुशियों का प्रतीक है और यह समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देता है। उपमुख्यमंत्री ने इस त्योहार को जिम्मेदारी से मनाने की अपील की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने नाटी भी डाली और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस होली के मौके पर हम सभी को नशे के खिलाफ प्रण लेना चाहिए और समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए।

इस तरह शिमला में होली के रंगों में हर कोई रंगा रहा, और यह पर्व प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!