गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Edited By kirti, Updated: 03 Feb, 2020 12:45 PM

cardboard factory caught fire

कुल्लू के शमशी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फैक्ट्री में गत्ते के स्टोर समेत चार से पांच मशीनें जलकर राख हो गई हैं जिसमें...

कुल्लू(मनमिंदर): कुल्लू के शमशी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फैक्ट्री में गत्ते के स्टोर समेत चार से पांच मशीनें जलकर राख हो गई हैं जिसमें करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। रात को भड़की आग के बाद अग्निशमन विभाग कुल्लू की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गता फैक्ट्री होने से अभी भी आग सुलग रही है।
PunjabKesari

भीषण आग से पूरे शमशी क्षेत्र में रातभर अफरातफरी का माहौल रहा। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना शनिवार रात को हुई है और अभी तक आग को बुझाने का काम चला हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं लगा पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!