Cabinet Meeting : नाइट कर्फ्यू में 1 घंटे की छूट, रविवार को खुले रहेंगे बाजार

Edited By Vijay, Updated: 23 Dec, 2020 07:19 PM

cabinet meeting in shimla

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल ने प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी में जारी नाइट कर्फ्यू में 1...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंत्रिमंडल ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल ने प्रदेश के 4 जिलों कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी में जारी नाइट कर्फ्यू में 1 घंटे की छूट देना का निर्णय लिया है। यानि अब नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे की बजाय 10 बजे से लागू होगा जोकि सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने रविवार को बाजार खोलने का भी फैसला लिया है। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों में पहले की तरह ही 50 लोग भाग ले सकेंगे।

बैठक में चिनाब बेसिन में 104 मैगावाट तांदी, 130 मैगावाट राशिल और 267 मेगावाट साच खास जल विद्युत परियोजनाओं को एसजेवीएनएल को आबंटित करने के लिए सहमति प्रदान की गई। यह आबंटन चिनाव बेसिन में एसजेवीएनएल को पहले आबंटित की गई 3 परियोजनाओं की शर्तों के अनुसार ही होगा। मंत्रिमंडल ने सहकारिता विभाग में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं के 2 पद सीधी भर्ती द्वारा भरने का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रीष्मकाल छुट्टियों वाले सभी स्कूल 12 फरवरी, 2021 तक बन्द रहेंगे और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी।

मंत्रिमंडल ने निजी स्कूलों द्वारा लगाए जा रहे अत्यधिक शुल्क के मुददे पर भी विचार किया और सम्बन्धित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा के उप-निदेशकों को सदस्य के रूप में शामिल कर समिति गठित की। समिति द्वारा यह देखा जाएगा कि निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा लिए जा रहे शुल्क और चार्जिज स्कूलों में कर्मचारियों के वेतन और बुनियादी सुविधाओं के अनुरूप हैं और यह किसी का शोषण तो नहीं कर रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!