Mandi: चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर बोलेरो और इनोवा के बीच टक्कर, कांग्रेस महिला नेता चंपा ठाकुर बाल-बाल बचीं

Edited By Jyoti M, Updated: 29 Mar, 2025 01:03 PM

bolero and innova collide on chandigarh manali four lane

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर उस समय दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं जब उनकी गाड़ी की टक्कर एक पर्यटक वाहन से हो गई। यह घटना चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पंडोह और मंडी शहर के बीच घटित हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर उस समय दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गईं जब उनकी गाड़ी की टक्कर एक पर्यटक वाहन से हो गई। यह घटना चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पंडोह और मंडी शहर के बीच घटित हुई। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और मामला सुलझा लिया गया।

बता दें कि घटना के समय चंपा ठाकुर अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार थीं, जो फोरलेन पर जा रही थी। उसी समय सैलानियों को लेकर एक इनोवा गाड़ी भी सड़क पर जा रही थी। इस दौरान बोलेरो और इनोवा की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में इनोवा में सवार कुछ सैलानियों को हल्की चोटें आईं हैं। 

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना का कारण फोरलेन पर टायरिंग का काम चला होना पाया गया है, जिसके कारण ट्रैफिक को एक ही लेन पर डायवर्ट किया गया था। यही वजह रही कि दोनों गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। चंपा ठाकुर ने भी इस संबंध में बातचीत करते हुए बताया कि टायरिंग के कारण ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था और दोनों गाड़ियां एक ही लेन पर आ गई थीं, जिसके परिणामस्वरूप टक्कर हुई। 

कौन हैं चंपा ठाकुर?

चंपा ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली गांव की रहने वाली हैं। वह पहले भी मंडी सदर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं, लेकिन दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनके पिता कौल सिंह हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और उन्होंने मंत्री पद भी संभाला था। कौल सिंह को 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!