बारालाचा-लेह व मनाली-शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 31 May, 2024 08:42 PM

baralacha leh road manali shinkula zanskar road vehicle movement started

मनाली में शुक्रवार को धूप खिलते ही सभी दर्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। ग्रांफू-काजा सहित मनाली-बारालाचा-लेह व मनाली-शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं।

मनाली (साेनू): मनाली में शुक्रवार को धूप खिलते ही सभी दर्रों में वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई है। ग्रांफू-काजा सहित मनाली-बारालाचा-लेह व मनाली-शिंकुला-जांस्कर मार्ग पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं। वीरवार को हिमपात के चलते लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सभी दर्रे बंद कर दिए थे। वहीं सुबह मौसम साफ हो गया और मनाली सहित लाहौल-स्पीति में धूप खिली। बीआरओ ने मनाली-जांस्कर व मनाली-लेह मार्ग तो बहुत पहले बहाल कर दिया था, लेकिन मनाली-ग्रांफू-काजा मार्ग 26 मई को ही बहाल किया था। इस मार्ग के बहाल होने से स्पीति घाटी में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। दूसरी ओर देश-दुनिया के पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाली चन्द्रताल झील बहाल होने जा रही है।

पर्यटक जल्द ही झील के दीदार कर सकेंगे। मनाली-जांस्कर सहित मनाली-लेह मार्ग पर आने-जाने वाले पर्यटकों की मदद करने व हालात पर नजर रखने के लिए दारचा में अस्थायी पुलिस पोस्ट स्थापित है। यहां पुलिस जवान आने-जाने वालों की एंट्री करते हैं। इन जवानों पर बारालाचा व शिंकुला में अचानक होने वाली बर्फबारी में फंसने वाले पर्यटकों को रैस्क्यू करने का भी जिम्मा रहता है। कुंजुम होते हुए ग्रांफू-काजा मार्ग पर सफर करने वालों की मदद के लिए लाहौल की ओर कोकसर में तो स्पीति की ओर लोसर में पुलिस पोस्ट स्थापित है। बीआरओ अधिकारी ने बताया कि सभी दर्रे बहाल कर दिए हैं। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि मौसम साफ होते ही सभी मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!