100 फुट गहरी खाई में गिरी गाय, मदद को लोगों ने ऐसे दिखाई इंसानियत(Video)

Edited By kirti, Updated: 25 Jan, 2020 03:48 PM

इंसानियत अभी जिंदा है और लोगों का जानवरों के प्रति लगाव भी बरकरार है। यह बात सोलन में शनिवार को एक बार फिर साबित हुई। दरअसल यहां की बाईपास स्थित सब्जी मंडी के सामने की पहाड़ी से नीचे एक गाय गिर गई। इस गाय पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। सब्जी बेचने...

सोलन (अमित डोभाल): इंसानियत अभी जिंदा है और लोगों का जानवरों के प्रति लगाव भी बरकरार है। यह बात सोलन में शनिवार को एक बार फिर साबित हुई। दरअसल यहां की बाईपास स्थित सब्जी मंडी के सामने की पहाड़ी से नीचे एक गाय गिर गई। इस गाय पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। सब्जी बेचने का कार्य करने वाले जतिन साहनी ने गाय गिरने की सूचना जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था एहसास व बाईपास स्थित आश्रय गौशाला के संचालकों को दी। जिसके बाद संस्था के माध्यम से जानकारी पशुपालन चिकित्सालय सोलन कर्मचारियों को भी दी गई।
PunjabKesari

जतिन साहनी ने बताया कि यह गाय पिछले 2 दिन से यहां पर गिरी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस गाय को यहां से बाहर निकालने की काफी कोशिश की। लेकिन खाई काफी गहरी होने के कारण वे इस में असमर्थ साबित हुए। जिसके बाद शनिवार को एहसास संस्था की श्वेता डोभाल बाईपास स्थित आश्रय गौशाला के प्रदीप शर्मा व पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट विकास शर्मा व अमर मौके पर पहुंचे और एक जेसीबी मशीन की सहायता से इस गाय को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट ने जांच में पाया कि इस गाय को दिखता नहीं है। यही कारण रहा कि यह गाय यहां से नीचे गिर गई। इसके बाद इस गाय को गौशाला ले जाया गया है जहां पर उसका उपचार चल रहा है और वहीं पर इसे रखा जाएगा। गाय को खाई में से निकालने के लिए आसपास के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर मदद की।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!