Himachal: मां को बिस्तर पर निढाल पड़ा देख चीख उठा 5 साल का बेटा, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Edited By Jyoti M, Updated: 18 Feb, 2025 04:09 PM

5 year old son screamed after seeing his mother lying unconscious on the bed

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर एक खौ़फनाक मर्डर का मामला सामने आया है। यह घटना प्रदेश के ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोली गांव में हुई, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में...

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरोली गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में पुलिस का हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका के परिजनों ने उसके पति दिनेश पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का नाम दिनेश्वरी था, जिसकी उम्र 35 वर्ष थी। वह मूल रूप से रोहड़ू की रहने वाली थी और उसकी शादी छह साल पहले दिनेश से हुई थी। यह एक लव मैरिज थी, लेकिन इसके बाद से उनका वैवाहिक जीवन संघर्षपूर्ण और अस्थिर रहा। शुरुआती कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही दिनेश ने दूसरी शादी कर ली और सोलन में रहने लगा। इसके बाद दिनेश्वरी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अंदरोली में रहने लगी।

घटना के दिन दिनेश्वरी मनरेगा के तहत काम करके घर लौटी थी। रात को करीब 2:30 बजे उसका पांच वर्षीय बेटा जागा और देखा कि उसकी मां अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। घबराया हुआ बच्चा तुरंत अपनी दादी के पास गया और इस बारे में उन्हें सूचित किया। जब परिवार के अन्य सदस्य जागे, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को महिला के गले पर चोट के निशान मिले, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मौत के असली कारणों का पता चलेगा, लेकिन प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों और मृतका के मायके वालों का आरोप है कि दिनेश, जो कुछ समय से सोलन में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था, लंबे समय से अपनी पहली पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। महिला के परिजनों का कहना है कि दिनेश उसे लगातार जान से मारने की धमकियां देता था और मानसिक, शारीरिक रूप से भी उसे प्रताड़ित करता था। यह भी कहा जा रहा है कि दिनेश एक अपराधी गैंग से जुड़ा हुआ था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। कुछ समय से वह सोलन से भी गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मृतका के मायके वालों ने यह भी आरोप लगाया है कि दिनेश ने कभी भी दिनेश्वरी को सम्मान नहीं दिया और कई बार उसे सोलन बुलाने पर अपमानित करके वापस भेज दिया था। परिवार का कहना है कि दिनेश ने शादी के बाद धीरे-धीरे उसे तंग करना शुरू कर दिया और उसकी मानसिक स्थिति खराब कर दी। कई बार जब दिनेश्वरी सोलन में अपने पति के पास गई, तो उसे वहां से तिरस्कार के साथ लौटने के लिए मजबूर किया गया। 

थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतका के गले पर चोटों के निशान मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!