हिमाचल में 5 HAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Apr, 2026 03:39 PM

5 has officers transferred in himachal

Himachal HAS Transfer : हिमाचल प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (HAS) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं।

वर्ष 2009 बैच के HPAS अधिकारी और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव सचिन कंवल को अब एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।  वहीं, सुनील वर्मा से डायरेक्टर एस्टेट्स का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह अतिरिक्त सचिव (राजस्व एवं आवास) के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

वहीं, 2018 बैच के अधिकारी भानु गुप्ता को हिमाचल प्रदेश ईस्टेट डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा अतिरिक्त निदेशक टूरिज्म एंड सिविल एविएशन चंदन कपूर भाषा, कला एवं संस्कृत विभाग में अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। डिप्टी सेक्रेटरी टू सीएम संजीव कुमार को लघु बचत निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!