Himachal: सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल... जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Mar, 2026 12:44 PM

20 year old youth commits suicide by hanging in ropri investigation underway

पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गांव रोपड़ी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोपड़ी निवासी राहुल देव सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।

भराड़ी, (राकेश): पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गांव रोपड़ी में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोपड़ी निवासी राहुल देव सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला।

परिजनों ने उसे कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए, जहां युवक पंखे से फंदा लगाए लटका हुआ था।

मृतक की पहचान राहुल देव (20) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव रोपड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में सेवाएं दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम प्रभारी बलवीर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। वहीं, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!