अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर 20 ट्रक जब्त, 3.42 लाख रुपए जुर्माना वसूला

Edited By Vijay, Updated: 22 Nov, 2019 07:03 PM

20 truck seized on illegal mining and overloading

शुक्रवार को पुलिस ने इंदौरा, ठाकुरद्वारा व भदरोया में अवैध खनन व ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 3 दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त कर लाखों रुपए जुर्माना वसूल किया है। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया...

इंदौरा (अजीज): शुक्रवार को पुलिस ने इंदौरा, ठाकुरद्वारा व भदरोया में अवैध खनन व ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए 3 दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त कर लाखों रुपए जुर्माना वसूल किया है। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर कारवाई करते हुए इंदौरा पुलिस के माध्यम से ओवरलोडिंग पर 7 ट्रकों को जब्त कर 1.47 लाख, भदरोया में 7 ट्रकों को जब्त कर 1.05 लाख व ठाकुरद्वारा पुलिस ने 6 ट्रकों को अवैध खनन का माल ले जाने पर 90 हजार रुपए जुर्माने के साथ कुल 3.42 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग व अवैध खनन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!