6 महीने बर्फ से ढके इस जिले में अब सैलानी उठा पाएंगे पैराग्लाइडिंग का लुत्फ

Edited By Dishant Kumar, Updated: 09 Jul, 2021 09:26 PM

सर्दियों के मौसम में 6 महीने तक बर्फबारी के कारण कटा रहने वाला लाहौल स्पीति जिला अब अटल टनल बनने के बाद पूरी तरह से बदल गया है। अटल टनल बनने के बाद यहां 12 महीने वाहनों की आवाजाही जारी है। तो वहीं इन दिनों पर्यटकों की भी खूब भरमार लाहौल घाटी में...

सर्दियों के मौसम में 6 महीने तक बर्फबारी के कारण कटा रहने वाला लाहौल स्पीति जिला अब अटल टनल बनने के बाद पूरी तरह से बदल गया है। अटल टनल बनने के बाद यहां 12 महीने वाहनों की आवाजाही जारी है। तो वहीं इन दिनों पर्यटकों की भी खूब भरमार लाहौल घाटी में दिखाई दे रही है। 

लाहौल घाटी में अब सैलानियों को जल्द साहसिक खेलों का मजा भी मिलेगा। जिला प्रशासन के द्वारा लाहौल घाटी के चंद्रा घाटी में छह स्थानों को चिन्हित किया गया है और बीते दिन ही इन सभी स्थानों पर पैराग्लाइडिंग के ट्रायल भी किए गए। जो पूरी तरह से सफल रहे हैं। इसके अलावा चंद्रभागा नदी पर भी रिवर राफ्टिंग के लिए कुछ जगह चिन्हित किया गया है। अटल टनल बनने के बाद रोजाना हजारों वाहन मनाली से लाहौल घाटी जा रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!