हिमाचल में आने वाले करीब 2 करोड़ पर्यटकों को लगेगा झटका, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

Edited By Rahul Singh, Updated: 27 Feb, 2025 01:27 PM

2 crore tourists coming to himachal will get a shock

राज्य के उत्पाद शुल्क और कर विभाग ने विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए टोल शुल्क में वृद्धि की है। नए शुल्क के अनुसार, निजी वाहन मालिक अब 70 का शुल्क चुकाएंगे, जो पहले 60 था। भारी वस्तु वाहनों (HGVs) का शुल्क ₹550 से बढ़कर 570 हो गया है।

हिमाचल डैस्क : हिमाचल में हर साल आने वाले करीब 2 करोड़ पर्यटकों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, यहां पर्यटकों को यात्रा करना 1 अप्रैल से महंगा पड़ जाएगा, क्योंकि राज्य सरकार ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए टोल बैरियर शुल्क में वृद्धि का ऐलान किया है। निजी और वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों को अब 10 अधिक भुगतान करना होगा, जबकि वाणिज्यिक और मालवाहन वाहनों को 20 ज्यादा देने होंगे। यह नए शुल्क राज्य भर के 55 टोल बैरियरों पर लागू होंगे।

निजी वाहर चुकाएंगे 70 रूपए

राज्य के उत्पाद शुल्क और कर विभाग ने विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए टोल शुल्क में वृद्धि की है। नए शुल्क के अनुसार, निजी वाहन मालिक अब 70 का शुल्क चुकाएंगे, जो पहले 60 था। भारी वस्तु वाहनों (HGVs) का शुल्क ₹550 से बढ़कर 570 हो गया है। 6-12 सीटों वाले यात्री वाहनों का शुल्क 90 से बढ़कर 110 होगा, और 12 सीटों से अधिक वाले वाहनों का शुल्क ₹160 से बढ़कर ₹180 हो जाएगा।

कुल 55 प्रवेश बैरियर

राज्य में कुल 55 प्रवेश बैरियर हैं, जहां अन्य राज्यों से आने वाले यात्री और भारी वस्तु वाहनों को हिमाचल प्रदेश एंट्री टैक्स नियम 2012 के तहत प्रवेश शुल्क चुकाना पड़ता है। इनमें से 15 बैरियर ऊना जिले में, 13 सोलन में, 8 सिरमौर में और बाकी राज्य के अन्य हिस्सों में हैं। शिमला और मनाली पहुंचने के लिए पांच मुख्य प्रवेश बिंदु हैं, जिनमें पारवाणू बैरियर शिमला जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। राज्य के उत्पाद शुल्क और कर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत मालवाहन वाहनों को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, अधिकारी ने कहा, "नई दरों के आधार पर तिमाही और वार्षिक पास जारी किए जाएंगे।" 

पर्यटकों को लगेगा झटका

बता दें कि हिमाचल में हर साल औसतम डेढ़ करोड़ पर्यटक आते हैं और खासतौर पर गर्मियों की छुट्टियों और साल के अंत में हिमाचल के बड़े पर्यटन स्थल शिमला, मनाली, कुल्लू, धर्मशाल औऱ मैक्लोड़गंज में भारी भीड़ रहती है। इसके अलावा हिमाचल में धार्मिक टूरिज्म पर भी लाखों लोग आते हैं। हिमाचल में मां चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, चामुंडा देवी, ब्रीजेश्वरी देवी और नैना के मंदिरों के अलावा बैजनाथ में भगवान शिव का मंदिर है, इन मंदिरों के अलावा कई ऐतिहासिक मंदिर भी हिमाचल में हैं। जहां पर्यटक हर साल आते हैं। 

पिछले दस वर्षों में हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या:
1. 2013: 1.55 करोड़
2. 2014: 1.63 करोड़
3. 2015: 1.70 करोड़
4. 2016: 1.75 करोड़
5. 2017: 1.83 करोड़
6. 2018: 1.87 करोड़
7. 2019: 1.89 करोड़
8. 2020: 0.50 करोड़ (कोविड-19 महामारी के कारण भारी गिरावट)
9. 2021: 0.80 करोड़ (धीरे-धीरे सुधार)
10. 2022: 1.51 करोड़
11. 2023: 1.60 करोड़
12 2024* 1.81 करोड़ 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!