Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2022 07:54 PM

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस उग्र हो गई है। बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय चम्बा में धरना-प्रदर्शन किया।
चम्बा (काकू): पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर युवा कांग्रेस उग्र हो गई है। बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय चम्बा में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। युकां नेता सुरजीत भरमौरी ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी पर की गई टिप्पणी असहनीय है, जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा की प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुई शर्मनाक हार की बौखलाहट दिखाती है। उन्होंने कहा कि अब वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश व देश की जनता भाजपा को करारी शिकस्त देने वाली है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएसपी चम्बा को इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर लियाकत अली, सुरेश ठाकुर व अनिल राणा आदि उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here