Himachal: हर मौसम में बिजली लाइनों की मरम्मत कर रही महिला टीमेट, दूसरों के लिए बनी प्रेरणा

Edited By Jyoti M, Updated: 16 Jan, 2025 01:41 PM

women team repairing power lines in every season

आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और यह उदाहरण हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड में देखने को मिल रहा है। यहां तीन महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और सर्दी, गर्मी या बरसात में निर्बाध...

हिमाचल डेस्क। आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और यह उदाहरण हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के बिजली बोर्ड में देखने को मिल रहा है। यहां तीन महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं और सर्दी, गर्मी या बरसात में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं।

बिजली बोर्ड में महिलाओं की भूमिका

जिला सिरमौर के नाहन, पांवटा साहिब और राजगढ़ में एक-एक महिला टीमेट बिजली बोर्ड के साथ जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं ने अपनी कड़ी मेहनत से यह साबित किया है कि वे किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इनकी मेहनत और समर्पण को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह के अनुसार, इन तीनों महिला कर्मियों ने हमेशा नारी शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया है और उन्होंने कभी भी किसी भी प्रकार की अड़चन का सामना नहीं किया।

प्रदेश टीम की स्पिनर हैं अनीशा अंसारी

जिला मुख्यालय नाहन में बिजली बोर्ड में 30 वर्षीय अनिशा अंसारी निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन 6 महीनों से टीमेट के पद पर काम कर रही हैं। अनीशा की नौकरी टीमेट पद पर स्पोर्ट्स कोटे से लगी है। अंसारी हिमाचल क्रिकेट टीम में स्पिनर बॉलर हैं। अनीशा अंसारी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं। 

सुलोचना देवी कबड्डी खिलाड़ी 

पांवटा साहिब में टीमेट पद पर तैनात सुलोचना देवी की ज्वाइनिंग 21 जनवरी 2023 को हुई। सुलोचना कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। उनके पति अपना काम करते हैं। सुलोचना की एक साल की बेटी है। 

हैंडबाल चैंपियन पुष्पा देवी

राजगढ़ की पुष्पा देवी हाब्बन में टीमेट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। पुष्पा के माता-पिता नहीं हैं। मामा गुमान सिंह ने पुष्पा का पालन-पोषण किया है। पुष्पा हैंडबाल चैंपियन हैं। पुष्पा राष्ट्रीय स्तर तक हैंडबाल में खेल चुकी हैं। पुष्पा ने फरवरी 2024 में टीमेट पद पर सेवाएं शुरू की हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!