Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2024 09:43 PM
चम्बा जिले में एक महिला ने रावी नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद महिला लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
चम्बा (काकू): चम्बा जिले में एक महिला ने रावी नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद महिला लापता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह करीब साढ़े 7 बजे अज्ञात महिला ने परेल के निकट रावी में छलांग दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े,लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण उसका पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सर्च ऑप्रेशन शुरू किया। पूरा दिन रावी का चप्पा-चप्पा छान लिया लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रावी नदी में छलांग लगाने वाली महिला की पुलिस तलाश कर रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here