कांगड़ में गेंहू की खरीदी का कार्य शुरू

Edited By prashant sharma, Updated: 15 Apr, 2021 05:06 PM

wheat procurement started in kangar

हरोली के तहत गांव कांगड़ में गेंहू की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला मंडी समिति के चेयरमैन बलबीर बग्गा, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा

हरोली (संजीव दत्ता) : हरोली के तहत गांव कांगड़ में गेंहू की खरीद का कार्य शुरू हो गया है। जिसका शुभारंभ राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला मंडी समिति के चेयरमैन बलबीर बग्गा, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, हरोली भाजपा मंडल के महामंत्री नरेंद्र राणा, साहिल भारद्वाज, नाथी राम, धर्मपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। राम कुमार ने कहा कि एफसीआई के द्वारा कांगड़ में गेंहू खरीद का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा करते हुए स्थानीय स्तर पर ही हल करवाकर मंडीकर्ण की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि अब जिला ऊना व हरोली के किसान को अपनी गेंहू की फसल बेचने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। किसानों को पहले बाहरी राज्यों में जाकर फसल बेचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। राम कुमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों से किसानों को अब मंडीकरण की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य 2 दिन के भीतर ही उनके खातो में आ जाएगा। 

इस अवसर पर जिला मंडी समिति के चेयरमैन बलबीर बग्गा ने बताया कि गेंहू की खरीद का कार्य जिला ऊना के गांव टकारला व कांगड़ में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को उनकी फसल बेचने संबंधी कही कोई दिक्कत पेश आती है तो वह उनसे सम्पर्क कर सकते है। इस अवसर पर गेंहू खरीद केंद्र कांगड़ के प्रबंधक विकास काले ने बताया कि गेहूं की फसल का मूल्य 1975 प्रति क्विंटल तय किया गया है। फसल को बेचने के समय किसान को अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक व जमीन की फर्द सहित जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वह निर्धारित नमी वाली ही गेंहू की फसल लेकर आएं ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। उन्होंने बताया कांगड़ गेंहू खरीद में पिछले वर्ष 9 हजार 368 क्विंटल गेंहू खरीदी गई थी। जिसका किसानों को 1 करोड़ 80 लाख 31550 रुपयो का भुगतान किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!