शिमला पुलिस ने नाका तोड़कर भाग रही हरियाणा नंबर की कार को पकड़ा, तलाशी में मिली हथियार व आपत्तिजनक सामग्री

Edited By Swati Sharma, Updated: 31 Mar, 2026 01:29 PM

weapons and narcotics recovered from a haryana registered car

Shimla News : राजधानी शिमला के कोटखाई उपमंडल में पुलिस ने सोमवार को कोकूनाला के पास एक ऑपरेशन में दो नशा तस्करों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से पिस्टल, क्रिस्टल मेथ, चिट्टा व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

Shimla News : राजधानी शिमला के कोटखाई उपमंडल में पुलिस ने सोमवार को कोकूनाला के पास एक ऑपरेशन में दो नशा तस्करों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से पिस्टल, क्रिस्टल मेथ, चिट्टा व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस टीम को देख खोया आपा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटखाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महासू रोड पर कोकूनाला स्थित पुराने पुल के पास सोमवार को नाकाबंदी की। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से नाके से निकालने की कोशिश की और वहां खड़ी एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी आरोपियों ने गाड़ी को आगे-पीछे कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए कार को चारों तरफ से घेर लिया और दोनों सवारों को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से एक पिस्टल (पिटारो ब्रिटा), दो गैस सिलिंडर (पिस्टल से संबंधित), एक शीशी में पिस्टल के छर्रे, एक छोटा चाकू, 6.15 ग्राम क्रिस्टल मेथ (नशीला पदार्थ) और 2.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रूवल चौहान (26), निवासी गांव ठकरोट, तहसील कोटखाई (शिमला) और रमनजीत सिंह (50), निवासी सन्नी एन्क्लेव, खरड़, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं, कोटखाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां की जानी थी और क्या इनके तार किसी बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!