गाहर सड़क बंद करने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 07 May, 2024 03:02 PM

villagers protest outside dc office over road closure

गाहर पंचायत घर के समीप सुइरोपा के पास स्थानीय व्यक्ति द्वारा गाहर सड़क को बंद करने पर पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष व्यक्त किया। सड़क बंद होने से लोगों व स्कूल जाने वाले छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।

कुल्लू (दिलीप): गाहर पंचायत घर के समीप सुइरोपा के पास स्थानीय व्यक्ति द्वारा गाहर सड़क को बंद करने पर पंचायत के सैंकड़ों लोगों ने डीसी कार्यालय के बाहर रोष व्यक्त किया। सड़क बंद होने से लोगों व स्कूल जाने वाले छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने डीसी कुल्लू तोरुल एस. रवीश को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की।
PunjabKesari

पंचायत के स्थानीय निवासियों ताशु देवी, निर्मला देवी, सीता देवी, किरणा, शकुंतला, गहरी देवी, रक्षा देवी, भक्ति देवी, उमा देवी, निहाल चंद, भूपेंद्र कोटिया, ठाकुर चंद, व नरेंद्र ने कहा कि वर्ष 2006 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया गया था। इस दौरान जिन लोगों की जमीन को सड़क निर्माण के कारण नुकसान हो रहा था उन सभी से लिखित तौर पर शपथ पत्र लिया गया था लेकिन अब स्थानीय व्यक्ति द्वारा इस सड़क को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते पंचायत के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!