ऊना के अम्ब में गरजे अमित शाह, बोले-प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने संस्थानों पर लगाए ताले

Edited By Vijay, Updated: 25 May, 2024 03:21 PM

union home minister amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह शनिवार को ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत अम्ब उपमंडल मुख्यालय में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के बीच अमित शाह का जोरदार स्वागत...

ऊना (अमित): केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह शनिवार को ऊना जिला के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत अम्ब उपमंडल मुख्यालय में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के बीच अमित शाह का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कांग्रेस को निशाने पर लिया और एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ हमले मंच से कर डाले। अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार काे निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार ने संस्थानों पर ताले लगा दिए। केंद्र से आपदा राहत राशि भेजी लेकिन सारा पैसा सरकार बनाने में खर्च कर दिया। वहीं अमित शाह ने गांधी परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘राहुल बाबा और उनकी बहन शिमला में छुट्टियां मनाने तो आते हैं, लेकिन ये रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। ये इसलिए नहीं गए, क्योंकि ये अपने वोट बैंक से डरते हैं। अमित शाह ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और रहेगा, इसे हम लेकर रहेंगे। 

वहीं जनसभा में पहुंचे अनुराग ठाकुर को युवा कार्यकर्ताओं ने कंधों पर बिठाकर मंच तक पहुंचाया जबकि महिला मोर्चा ने भी जमकर नारेबाजी करते हुए खूब गीत गाए। भीषण गर्मी के बीच भाजपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने जहां कांग्रेस के 70 वर्षों के कार्यकाल की तुलना भाजपा के 10 वर्षों से करते हुए मोदी सरकार को बेमिसाल बताया। वहीं अमित शाह ने कहा कि पहले 5 चरणों के मतदान के बाद भाजपा 300 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है जबकि अंतिम दो चरणों मे ये आंकड़ा 400 पार करेगा। अमित शाह ने संबोधन शुरू करने से पूर्व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न देवी-देवताओं का नाम लेते हुए उन्हें नमन भी किया। इसके साथ ही अमित शाह ने केंद्र में मोदी सरकार का गठन लगातार तीसरी बार होने का दावा किया जबकि हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की बात कही।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!