Una: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा, उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Edited By Jyoti M, Updated: 27 Sep, 2024 09:36 AM

una state level status to mata shri chintapurni festival

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की।

हिमाचल डेस्क। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव हर वर्ष पूरी धूम धाम से मनाया जाएगा। समय के साथ इसका स्वरूप और भव्य होगा। आने वाले समय में महोत्सव में देश-विदेश के जाने माने कलाकारों की प्रस्तुतियां भी देखने को मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी जी के मंदिर के भंडार धन संपत्ति से भरे हैं। लेकिन महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं पर माता के मंदिर का एक भी पैसा इस्तेमाल नहीं करके प्रशासन ने एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रशासन को अगले साल महोत्सव की एक रात पूरी तरह स्थानीय कलाकारों के नाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगे से महोत्सव में कलाकारों की कुल अदायगी का 50 प्रतिशत पैसा हिमाचली कलाकारों के हिस्से आए। अग्निहोत्री ने कहा कि 250 करोड़ रूपये से माता चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। यह राशि तीन किष्तों में खर्च होगी, पहली किष्त में 70 करोड़, दूसरी में 80 करोड़ और तीसरी किष्त में 100 करोड़ रूपये से माता रानी के मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

उन्होंने अम्ब में लोगों की सुविधा के लिए नया बस अड्डा और जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाने की घोषणा भी की। इसके अलावा चिंतपूर्णी विधानसभ क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की परियोजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए 4 करोड़ रूपये प्रदान करने की घोषणा की।  उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए दो करोड़ रूपये की पहली किष्त कल ही जारी कर दी जाएगी। दूसरी किष्त कुछ दिनों के बाद जारी की जाएगी।

इस मौके उपमुख्यमंत्री ने अंब के रहने वाले स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को भी सम्मानित किया। उन्होंने लगातार दो पैरालंपिक्स में रजत पदक जीतने की बेमिसाल उपलब्धि के लिए उनकी सराहनी की। उन्होंने कहा कि निषाद ने न केवल देष और प्रदेष का मान बढ़ाया है बल्कि उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि बुलंद हौंसले के आगे कोई भी बाधा नहीं ठहरती। वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा के विधायक सुदर्शन बबलू ने विकास की तमाम सौगातों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए चिंतपूर्णी की सारी जनता की ओर से अग्निहोत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कि यह महोत्सव हर साल पूरे उत्साह और आनंद के साथ मनाया जाएगा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री की सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेष सिंह समेत अन्य अधिकरी तथा गणमान्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!