Edited By Kuldeep, Updated: 21 Mar, 2026 11:19 PM

टाहलीवाल बाजार में 2 दुकान में चोरी करने में संलिप्त 3 आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
टाहलीवाल (गौतम): टाहलीवाल बाजार में 2 दुकान में चोरी करने में संलिप्त 3 आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 19 मार्च को शिकायतकर्त्ता ओमकार सिंह निवासी टाहलीवाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीनों आरोपियों द्वारा दुकान से कोल्ड ड्रिंक की चोरी की गई थी। इसके अतिरिक्त 14 मार्च को शिकायतकर्त्ता अभिषेक शांडिल्य निवासी कलेहड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर 20,000 रुपए नकदी व 70,000 मूल्य का विभिन्न सामान चोरी कर लिया था।
दोनों मामलों की तफ्तीश के दौरान थाना टाहलीवाल पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब निवासी 3 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान चोरी किए गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।