Una: अवैध खैर कटान मामले में फोरैस्ट गार्ड और बीओ सस्पैंड

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Mar, 2026 08:49 PM

una illegal felling forest guard and bo suspended

अवैध खैर कटान के मामले में आखिरकार वन विभाग ने फोरैस्ट गार्ड और ब्लाक ऑफिसर (बीओ) पर कार्रवाई की गाज गिराई है। जिला के तहत कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव झम्बर में खैर कटान के चर्चित मामले में डीएफओ ने बीओ और फोरैस्ट गार्ड दोनों को तत्काल प्रभाव से...

ऊना (मनोहर): अवैध खैर कटान के मामले में आखिरकार वन विभाग ने फोरैस्ट गार्ड और ब्लाक ऑफिसर (बीओ) पर कार्रवाई की गाज गिराई है। जिला के तहत कुटलैहड़ क्षेत्र के गांव झम्बर में खैर कटान के चर्चित मामले में डीएफओ ने बीओ और फोरैस्ट गार्ड दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। इसी के साथ जांच भी बिठाई गई है। गांव में बड़े स्तर पर सरकारी और निजी भूमि में अवैध खैर कटान के मामले उजागर किए गए थे। हालांकि वन विभाग की टीमों ने डीएफओ सुशील राणा की अगुवाई में जब वन क्षेत्र की जांच की तो यहां के वन क्षेत्र से 36 पेड़ काटे मिले थे।

हालांकि 27 खैर पेड़ों की रिपोर्ट गार्ड और बीओ ने कर दी थी, जबकि 9 और पेड़ों के कटान के मामले को रिपोर्ट नहीं किया था। जांच में 9 और पेड़ जब सामने आए तब डीएफओ ने इस पर कार्रवाई की है। अब वन विभाग पूरे क्षेत्र की निशानदेही करवाएगा और पता करेगा कि काटे गए खैर के पेड़ निजी भूमि पर हैं या सरकारी पर। हालांकि इसमें निजी भूमि भी बताई जा रही है। मामला उजागर होने के बाद वन विभाग काफी चर्चा में आया था और इसके बाद डीएफओ ने कई टीमें गठित कर पूरे क्षेत्र की सघन जांच का अभियान शुरू किया था। खुद डीएफओ मौके पर पहुंचे थे और अब जाकर 2 कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

खैर कटान करते 3 लोग पकड़े
उधर, ऊना के तहत बहडाला में खैरों का कटान करते हुए 3 लोगों को मौके पर पकड़ा है। डी.एफ.ओ. सुशील राणा ने बताया कि फोरैस्ट गार्ड आरती की अगुवाई में टीम ने मौके पर दबिश दी तो 3 आरोपी खैर के पेड़ काट रहे थे। तीनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस से एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!