Una: स्नैचिंग मामले में दूसरा आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Mar, 2026 05:37 PM

tahliwal snatching accused arrested

15 फरवरी को पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत साहुबाल नामक स्थान पर बस का इंतजार कर रही 2 महिलाओं के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात को हरोली पुलिस ने सुलझा लिया है।

टाहलीवाल (गौतम): 15 फरवरी को पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत साहुबाल नामक स्थान पर बस का इंतजार कर रही 2 महिलाओं के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात को हरोली पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को शिकायतकर्त्ता सोनिया निवासी बीटन अपनी जेठानी के साथ लगभग 11 बजे साहूबाल में बस लेने के लिए खड़ी थी। इस दौरान 2 अज्ञात बाइक सवारों ने महिला की बालियों को छीनने का प्रयास किया लेकिन वे विफल रहे।

इसके उपरांत उन्होंने दोबारा प्रयास करके शिकायतकर्त्ता के हाथ में पकड़े हुए पर्स को ही छीन लिया और मौके से पंजाब की ओर भाग गए। इस बारे में शिकायतकर्त्ता ने पुलिस थाना हरोली में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक दीपक कुमार को सौंपी गई थी और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज तथा मुखबिरों की सहायता से 2 आरोपियों की पहचान की थी। इसके बाद पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान के नेतृत्व में टीम ने गढ़शंकर के टूटू माजरा गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

आरोपी से मोबाइल व बाइक की रिकवरी की गई है। आरोपी न्यायिक हिरासत में है। आरोपी की पहचान वरिंदर सिंह पुत्र स्व. कुलतार सिंह गांव टूटू माजरा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस लगातार दूसरे आरोपी को भी ट्रैक कर रही थी। पुलिस की टीम ने सहायक उपनिरीक्षक दीपक के नेतृत्व में पंजाब के टूटू माजरा में आरोपी के घर में सुबह दबिश देकर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान हरजीत सिंह उर्फ बिल्ला पुत्र अमरजीत सिंह निवासी जैजों दोआबा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है, जिससे दूसरे मोबाइल की रिकवरी हो गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि स्नैचिंग की वारदात को कड़ी मशक्कत के बाद सफलतापूर्वक ट्रेस आऊट कर लिया गया है। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!