ऊना में गुंडागर्दी! पहले बाइक में पेट्रोल भरवाया, फिर पैसे मांगने पर कर्मचारी को पिस्तौल दिखाकर धमकाया

Edited By Swati Sharma, Updated: 19 Mar, 2026 02:01 PM

robbery at a petrol pump in una

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना वीरवार सुबह करीब 5 बजे ऊना सब्जी मंडी के समीप अंब रोड स्थित 'ओंकार इण्डेन ऑयल' पेट्रोल पंप पर...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना वीरवार सुबह करीब 5 बजे ऊना सब्जी मंडी के समीप अंब रोड स्थित 'ओंकार इण्डेन ऑयल' पेट्रोल पंप पर पेश आई। यहां बाइक सवार शातिरों ने पहले पेट्रोल भरवाया और फिर भुगतान करने के बजाय कर्मचारी पर पिस्तौल तानकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों और पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।

पैसे मांगे तो निकाल लिया पिस्तौल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह तड़के जब पंप पर चहल-पहल कम थी, तब एक मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात युवक पहुंचे। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से 200 रुपए का पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी ने पेट्रोल डालने के बाद पैसों की मांग की, पीछे बैठे युवक ने अचानक पिस्तौल निकाल ली और कर्मचारी को धमकाया। इससे पहले कि पंप के अन्य कर्मचारी कुछ समझ पाते या शोर मचाते, आरोपी तेज रफ्तार में वहां से रफूचक्कर हो गए। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर खंगाल रही है ताकि आरोपियों के हुलिए और बाइक के नंबर का पता लगाया जा सके। आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की भी निगरानी की जा रही है।

विशेष टीम का गठन

ऊना एसपी सचिन हीरेमठ ने कहा, "हमें मामले की सूचना मिली है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।" वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!