Una: राडा पैडा गांव में इस खूंखार जानवर की दहशत

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Mar, 2026 11:28 PM

chintpurni leopard terror

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राडा पैडा गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। गत रात्रि तेंदुए ने गांव में घुसकर एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है।

चिंतपूर्णी (राकेश): चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राडा पैडा गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। गत रात्रि तेंदुए ने गांव में घुसकर एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं। बच्चों, बुजुर्गों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण खासे परेशान हैं।

ग्रामीणों कुशल सिंह, रक्षा देवी, मोहित, चंचला देवी और अनीता देवी ने वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है। इस संबंध में वन विभाग भरवाईं के रेंज ऑफिसर पूरन राम ने बताया कि मीडिया के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है। बहुत जल्द इस विषय पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी और फील्ड स्टाफ को संबंधित गांव बीट में भेज कर पूरी जानकारी जुटा कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!