Una: बंगाणा में खैर के पेड़ काटते रंगे हाथों धरा तस्कर, कटर मशीन और 22 मौछे बरामद

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2026 07:50 PM

forest department

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में वन माफिया के खिलाफ वन विभाग ने अपना शिकंजा कस दिया है। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बंगाणा फोरैस्ट रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर (वनकाटू) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जोल/ऊना (नरेन्द्र): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में वन माफिया के खिलाफ वन विभाग ने अपना शिकंजा कस दिया है। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बंगाणा फोरैस्ट रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर (वनकाटू) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी में टीम ने मौके से एक कटर मशीन, 22 खैर के मौछे और 9 ताजे कटे हुए ठूंठ बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में सक्रिय वन माफिया और अवैध कटान करने वालों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार,बंगाणा रेंज के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई चल रही है। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने तत्परता दिखाई और फोरैस्ट गार्ड प्रवीण कुमार, अंकुश तथा हासिफ भट्टी की एक विशेष टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जब टीम जंगल में पहुंची, तो वहां एक व्यक्ति कटर मशीन से खैर के पेड़ काटने में जुटा हुआ था। टीम ने बिना कोई मौका दिए उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके पर मिले 9 ताजे ठूंठ इस बात की गवाही दे रहे थे कि पेड़ों की कटाई हाल ही में की गई है।

कार्रवाई के तुरंत बाद रेंज ऑफिसर ने बंगाणा पुलिस को घटनास्थल पर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और वन विभाग की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस गिरोह में कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

एक्शन मोड में विभाग, 2 दिन में 6 गिरफ्तारियां
वन विभाग अवैध कटान को लेकर पूरी तरह से एक्शन मोड में है। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले महज 2 दिनों के भीतर अवैध कटान से जुड़े मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सादे कपड़ों में गश्त कर रही टीमें : डीएफओ
डीएफओ सुशील राणा ने इस कार्रवाई पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि वन विभाग अवैध कटान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें दिन-रात अलर्ट पर हैं और जंगलों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। माफिया को चकमा देने और रंगे हाथों पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारी अब सिविल ड्रेस (सादे कपड़ों) में भी संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!