Una के टाहलीवाल में बड़ा हादसा, 3 की दर्दनाक मौत (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 28 May, 2019 10:45 AM

ऊना जिला के हरोली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। बता दें कि गांव जननी, पोलियां मे एक रेत से लोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात को हुआ।...

टाहलीवाल (गौतम): ऊना जिला के हरोली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 3 की मौके पर ही दर्दनाक हो गई। बता दें कि गांव जननी, पोलियां मे एक रेत से लोडेड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात को हुआ। जब एक रेत से लोडेड ट्रैक्टर पर सवार होकर पंजाब निवासी तीन लोग जननी से जैंजो की ओर जा रहे थे तो अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने के बाद खाई में गिर गया। रात को खाई में ट्रैक्टर गिरने से हादसे का पता मंगलवार सुबह को चला। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार निवासी तहसील गढशंकर, परशोतम लाल निवासी झंजोवाल, चालक गुरमीत सिंह निवासी बांधोवाल तहसील गढशंकर, जिला होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!