शिलारू से सेब की 449 पेटियां लेकर बिहार गया ट्रक चालक फरार

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2020 04:35 PM

truck driver absconding with 449 boxes of apple

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत शिलारू से बिहार सेब की 449 पेटियों सहित ट्रक चालक फरार हो गया। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन कुमारसैन में सुनील कुमार गांव कुठाड़ी तहसील रोहड़ू ने शिकायत दर्ज करवाई है। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 सितम्बर को...

कुमारसैन (सोनी): पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत शिलारू से बिहार सेब की 449 पेटियों सहित ट्रक चालक फरार हो गया। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन कुमारसैन में सुनील कुमार गांव कुठाड़ी तहसील रोहड़ू ने शिकायत दर्ज करवाई है। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 सितम्बर को शिलारू से 449 पेटियां बिहार के रोजारा के लिए भेजी गईं। सेब लदानी द्वारा एलकेटीसी ट्रांसपोर्ट से सन्नी नामक व्यक्ति को ट्रक ले जाने को कहा लेकिन ट्रक (यूपी 32ईएन-6592) में 449 पेटियां ट्रक चालक विजय कुमार लेकर गया।

सेब से भरा ट्रक आज तक बिहार नहीं पहुंच पाया जबकि ट्रांसपोर्टर व लदानी बार-बार उन्हें आश्वासन देते रहे कि वे ट्रक व ड्राइवर को ढूंढ लेंगे व आपके सेब के पैसे ले लेंगे लेकिन ट्रक ड्राइवर ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि धारा 403 व 407 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!