कोटगढ़ में आदमखोर भालू का आतंक, आधा दर्जन जानवरों को बनाया शिकार (Video)

Edited By Simpy Khanna, Updated: 04 Sep, 2019 11:42 AM

शिमला जिला के कोटगढ़ वन मंडल क्षेत्र में भालुओं द्वारा पालतू जानवरों पर लगातार हो रहे हमले से लोगों में दहशत है।कोटगढ़ के किरटी पंचायत क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर भालू ने आधा दर्जन से अधिक गौशालाओं को तोड़ कर पशुओं पर हमला किया है। जिनमें कुछ दुधारू...

रामपुर (विशेषर नेगी) : शिमला जिला के कोटगढ़ वन मंडल क्षेत्र में भालुओं द्वारा पालतू जानवरों पर लगातार हो रहे हमले से लोगों में दहशत है।कोटगढ़ के किरटी पंचायत क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर भालू ने आधा दर्जन से अधिक गौशालाओं को तोड़ कर पशुओं पर हमला किया है। जिनमें कुछ दुधारू गाय मार दी और कुछ जख्मी की हैं।
PunjabKesari

लोगों का कहना है की भालू गौशालाओं की मजबूत खिड़की-दरवाजो को तोड़ कर अंदर प्रवेश कर रहें हैं और पशुओ को मार रहें हैं। ऐसे में लोगो को डर है कि कही भालू अब लोगों के घरो में प्रवेश कर मनुष्य को ही शिकार ना बना लें । इस लिए लोगों ने सरकार और वन विभाग से भालुओ को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
PunjabKesari

गांव के लोगों में दहशत को देखते हुए स्थानीय विधायक समेत वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना किया और भालुओं को पकड़ने की कवायद तेज कर दी है।
PunjabKesari

क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा ने बताया क्षेत्र में पालतू पशुओं पर भालुओं के हमले की घटनायें सर्दियों से चली हैं लेकिन एक हफ्ते से इन घटनाओं में इजाफा हुआ है।
PunjabKesari

ऐसे में इसकी जिम्मेदारी सरकार और वन विभाग की होगी। सरकार और विभाग भालुओ को पकड़ने के लिए जल्द उचित कदम उठाये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!