Student Murder Case: कातिल विकास का रिमांड खत्म, अब न्यायिक हिरासत में! SP ने बताए राज

Edited By Jyoti M, Updated: 21 Apr, 2026 12:17 PM

student murder case killer vikas now in judicial custody

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में हुए कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नई जानकारी जुटाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में हुए कॉलेज छात्रा सिया हत्याकांड के मामले में पुलिस ने नई जानकारी जुटाई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई असल वजह सामने नही आ पाई है। 

मंडी के एसपी विनोद ने दी जानकारी

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और सच जानने की कोशिश में जुटी है। उन्होनें बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने और अन्य सबूत जुटाए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

पुलिस अब तक करीब 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है, जिनमें से 4 लोगों से एसपी ने खुद पूछताछ की है। मामले में अब सबसे महत्वपूर्ण फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह संकेत मिल रहे हैं कि विकास ही हत्या का मुख्य दोषी है।

वारदात की गंभीरता और सीन रिक्रिएशन

जांच को पुख्ता करने के लिए पुलिस आरोपी विकास को घटनास्थल पर ले गई थी, जहां पूरे अपराध का 'सीन रिक्रिएट' (वारदात को दोहराना) किया गया। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार सिया की मौत गर्दन की हड्डी कटने और बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण हुई। आरोपी ने 'दराट' (तेजधार हथियार) से सिया पर इतने जोरदार वार किए थे कि शरीर के 11 हिस्सों पर चोट के निशान मिले।

लूटपाट का कोई इरादा नहीं था

जांच में यह भी साफ हुआ है कि आरोपी का मकसद लूटपाट नहीं था। घटना के समय सिया के पास केवल 70 रुपये थे। साथ ही, पुलिस जांच में सिया की छवि पूरी तरह साफ पाई गई है; वह केवल अपने परिवार और सहेलियों के संपर्क में रहती थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!