शिक्षा अधोसंरचना को मज़बूत करने और स्वरोज़गार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकर कृत संकल्प

Edited By Jyoti M, Updated: 08 Mar, 2026 05:18 PM

state government determined to strengthen education infrastructure

माचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को प्राथमिक स्तर से ही सुदृढ़ बनाकर और युवाओं के लिए स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित कर प्रदेश एवं युवाओं की आर्थिकी को मज़बूत...

सोलन। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा अधोसंरचना को प्राथमिक स्तर से ही सुदृढ़ बनाकर और युवाओं के लिए स्वरोज़गार के बेहतर अवसर सृजित कर प्रदेश एवं युवाओं की आर्थिकी को मज़बूत बनाने के लिए कार्य कर रही है। सुनील शर्मा आज यहां डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी की  हमीरपुर स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित वार्षिक हमीर उत्सव 2026 की अध्यक्षता कर रहे थे।

सुनील शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित छात्रों व अन्य को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिक स्तर से ही मज़बूत बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश के 140 सरकारी विद्यालयों में सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम लागू करना, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करना और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पहली कक्षा से ही पढ़ाई आरम्भ करने के निर्णय से छात्रों की नींव मज़बूत बन रही है।

राजनीतिक सलाहकार ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के आधार को सुदृढ़ करने के साथ-साथ युवाओं को नशे जैसे सामाजिक अभिशाप से बचाने के लिए दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दलदल से बचाने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘चिट्टा मुक्त अभियान’ आरम्भ किया गया है। अभियान के तहत विभिन्न ज़िलों में वाकथॉन आयोजित कर युवाओं को नशे को विरुद्ध एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें और इस बात को समझें कि नशा उनके और उनके परिवार के साथ-साथ समाज को भी खोखला कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की मज़बूती पर विशेष ध्यान दे रही है। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा ज़िला कांगड़ा और अटल सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल इंस्टीटयूट चमियाना में रॉबोटिक शल्य चिकित्सा आरम्भ कर रोगियों को आधुनिक उपचार दिया जा रहा है। कैंसर जैसे गम्भीर रोग के निदान के लिए पेट स्कैन मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि ग्राम स्तर तक बेहतर विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करें, उनके अनुभवों से सीख लें और अपने पारम्परिक मूल्य और ज्ञान को सहेज कर रखें। सुनील शर्मा ने कहा कि इस उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमीरपुर ज़िला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोक संगीत और नृत्य कलाओं का संरक्षण एवं प्रदर्शन है। ऐसे आयोजन स्थानीय कलाओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन से स्थानीय कलाओं के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं की सहभागिता आवश्यक है ताकि अपनी विरासत को समझने  और उसे अंगीकार करने का उन्हें अवसर मिले।

कार्यक्रम में नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों के प्रदर्शन के साथ-साथ ज़िला से संबंधित पारंपरिक नृत्य  की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नए छात्रों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी करवाई गई। विजेताओं को मिस हमीर शगुन और मिस्टर हमीर अथर्व के खिताब से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के  अध्यक्ष अनुज कटोच ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमान्यों  एवं विश्वविद्यालय छात्रों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में संगठन की उपाध्यक्ष आरुषि कतना, संयुक्त सचिव आयुष चोपड़ा, महासचिव चंदन गर्ग, विश्ववीर सिंह राणा, शाखा प्रबंधक एच.डी.एफ.सी. बैंक सहित बड़ी संख्या में छात्रों एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति ने भाग लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!