Solan: खैर की लकड़ी से भरी पिकअप जीप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार, 2 माैके से फरार

Edited By Vijay, Updated: 28 Aug, 2025 11:43 PM

pickup jeep caught loaded with wood one accused arrested

वन विभाग नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी लेकर जा रहे वन काटुओं को पकड़ा है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर 2 आरोपी माैके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया।

नालागढ़ (सतविन्द्र): वन विभाग नालागढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी लेकर जा रहे वन काटुओं को पकड़ा है। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर 2 आरोपी माैके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया। आरोपी की पहचान मेहर चंद निवासी भाटिया नालागढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वन खंड सैनीमाजरा की टीम ने जब चौरासिया मंदिर की तरफ गश्त पर थी ताे उसने एक पिकअप जीप को देखा, जिसमें खैर के मौछे लदे हुए थे। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर खैर की लकड़ी से भरी पिकअप जीप को जब्त कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!