शादी की सालगिरह से पहले 24 साल के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मच गई चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Apr, 2026 11:16 AM

solan 24 year old man commits su icide ahead of wedding anniversary

Solan News : औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी में एक प्रवासी युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान मुलायम सिंह (24), पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस...

Solan News : औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के तहत झाड़माजरी में एक प्रवासी युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान मुलायम सिंह (24), पुत्र विजेंद्र सिंह, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विवाद के बाद खुद को कमरे में किया बंद

जानकारी के अनुसार, मुलायम सिंह अपनी पत्नी के साथ झाड़माजरी में एक किराए के मकान में रहता था। बुधवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर मुलायम सिंह ने खुद को कमरे के भीतर बंद कर लिया। उसकी पत्नी को अंदेशा नहीं था कि वह कोई घातक कदम उठा लेगा, इसलिए वह रात भर कमरे के बाहर ही बैठी रही। गुरूवार सुबह करीब 4:00 बजे जब पत्नी ने खिड़की से झांककर अंदर देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुलायम सिंह का शव पंखे से लटका हुआ था। महिला के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत बरोटीवाला पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा।

शादी की सालगिरह से पहले उठाया खौफनाक कदम

जांच में यह दुखद तथ्य सामने आया है कि मुलायम सिंह का विवाह पिछले साल 16 अप्रैल को ही हुआ था। अपनी शादी की पहली सालगिरह से महज 13 दिन पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है ताकि मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!