Sirmaur: तस्कर का दिमाग देख पुलिस भी रह गई दंग! बाइक के इस हिस्से में छिपा रखा था 'चिट्टा', ऐसे खुला राज

Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2025 06:54 PM

smuggler arrested with heroin

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 6.36 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

नाहन (आशु): जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 6.36 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर ने पुलिस को चकमा देने के लिए नशे की खेप को बाइक के टायर में छिपा रखा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चूली निवासी अभिषेक ठाकुर चिट्टा बेचने का काराेबार करता है। सूचना थी कि आरोपी अपनी बाइक पर ददाहू से पनार की ओर आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पनार सड़क पर स्थित दाबड़ नामक स्थान पर नाका लगाया। जब आरोपी वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, जब बाइक के टायर के अंदर एक लिफाफे में छिपाकर रखा गया 6.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी अभिषेक ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि नशे के इस नैटवर्क के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके। फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!