Sirmaur: पांवटा साहिब में नशीले कैप्सूलाें की खेप बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नशा तस्कर

Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2025 06:22 PM

smuggler arrested with consignment of narcotic capsules

पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला में नशा के अवैध व्यापारियों की धरपकड़ के लिए गठित एसआईयू की टीम बद्रीपुर चौक पर मौजूद थी।

पांवटा साहिब (कपिल): पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिला में नशा के अवैध व्यापारियों की धरपकड़ के लिए गठित एसआईयू की टीम बद्रीपुर चौक पर मौजूद थी। इसी बीच टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति कृष्ण उर्फ बबलू निवासी शिमला रोड नजदीक आईटीआई नाहन और उसके पीछे बैठा व्यक्ति हरिराम निवासी गांव शीरू माइला, तहसील नाहन आपसी मिलीभगत से काफी समय से नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं और इस समय बाइक पर काफी मात्रा में नशीले कैप्सूल लेकर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने तुरंत यमुना बैरियर पर नाकाबंदी कर संबंधित बाइक को जांच के लिए रोका। बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी के दौरान पिट्ठू बैग से कुल 100 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि आरोपी कृष्ण उर्फ बबलू और हरिराम के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि नशीले कैप्सूलों का यह रैकेट कहां-कहां फैला है और यह इन्हें कहां से लाए थे और कहां बेचने की फिराक में थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!