Shimla: HPU में गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Mar, 2026 05:27 PM

shimla hpu teacher post process

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के रिक्त पदों को पुन: विज्ञापित करेगा।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों के रिक्त पदों को पुन: विज्ञापित करेगा। बीते वर्ष विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इस संबंध में चर्चा की। सरकार के साथ विस्तृत चर्चा के उपरांत विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) ने गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने को लेकर मंंजूरी प्रदान कर दी है। अब अगले महीने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए औपचारिकताओं को पूरा कर अधिसूचना जारी की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर प्रदेश सरकार से अनुमति मिलने पर चरणबद्ध तरीके से पूर्व में विज्ञापित किए गए कर्मचारियों के पद भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2020 में विज्ञापित किए गए 274 पदों को एक साथ नहीं भरा जाएगा। सूचना के अनुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम चरण में करीब 150 पदों को भरने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। बताते हैं कि एचपीयू के विभिन्न विभागों व शाखाओं में कर्मचारियों के पदों को भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए खाली पदों की रिपोर्ट वर्ष 2024 में मांगी गई थी। इसके अलावा रिक्त पदों को भरने की जहां पर सबसे अधिक जरूरत है उसकी जानकारी भी मांगी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद मामले पर इस वर्ष के शुरूआत में इस पर ईसी में चर्चा भी हुई थी।

इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया, लेकिन अब सरकार से मंजूरी का इंतजार है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कर्मचारियों के 274 पदों को साढ़े 4 वर्ष पहले विज्ञापित किया था। जून 2020 के बाद सितम्बर 2021 और जनवरी 2022 में इन पदों को विज्ञापित किया जाता रहा, लेकिन भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इस बीच कर्मचारियों के अलावा छात्र संगठन भी लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन व प्रदेश सरकार से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग उठा रहे थे और अब आखिरकार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर हरी झंडी मिल गई है।

इन पदों को किया गया था जून 2020 में विज्ञापित
विश्वविद्यालय में क्लर्क के 54 पद, पिअन के 92 पद, जेओए (आईटी) के 37, चौकीदार के 28 के अलावा विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन का 1, मुख्य लाइब्रेरी के लिए असिस्टैंट लाइब्रेरियन के 2 पद, रीजनल सैंटर धर्मशाला में असिस्टैंट लाइब्रेरियन का 1 पद, मैडीकल ऑफिसर (डैंटल) का 1 पद, मैडीकल ऑफिसर एलोपैथिक का 1, असिस्टैंट आर्किटैक्ट का 1, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर का 1, सिस्टम एनालिस्ट (यूआईटी) का 1, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 2, लॉ ऑफिसर के 3, एचपीयू मॉडल स्कूल में असिस्टैंट लाइब्रेरियन का 1, यूआईटी में असिस्टैंट लाइब्रेरियन का 1 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (अकाऊंट्स) के 4 पद, एचपीयू मॉडल स्कूल में लैंगवेज टीचर का 1 पद, डाटा एंट्री ऑप्रेटर के 3 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 7 पद, जूनियर इंजीनियर (इलैक्ट्रीकल) के 3 पद, कंडक्टर के 2, एचपीयू मॉडल स्कूल में जेबीटी के 2 पद, ड्राइवर (एच./वी.) का 1, ड्राइवर (एल/वी.) के 5, पिअन के 92, चौकीदार के 28, माली के 7, बेलदार के 2, मैस हैल्पर के 6, सीवरमैन के 3 पद, ऑक्सीलियरी नर्स मिड वाइफ का 1 पद।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!