Edited By Kuldeep, Updated: 14 Aug, 2023 11:07 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की तथा कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश के साथ खड़ी है।
शिमला (ब्यूरो): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की तथा कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार प्रदेश के साथ खड़ी है। प्रदेश को जो भी केंद्र से सहयोग की आवश्यकता होगी उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा, वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना, सोलन, सिरमौर, मंडी व शिमला में जगह-जगह भारी बारिश, बादल फटने व भूस्खलन की त्रासदी से हुए जान-माल के नुक्सान और तबाही के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। पी.एम. ने दुख जताते हुए प्रदेश को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
उधर शाह ने ट्वीट कर कहा कि बारिश व भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। एन.डी.आर.एफ. की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से टैलीफोन पर बात की और हिमाचल प्रदेश को नरेन्द्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
नड्डा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों और प्रभावित लोगों के साथ एकजुट होकर खड़ी है। नड्डा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल से भी बात की और प्रदेश में हुए व्यापक नुक्सान का जायजा लिया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल ने भी दुख प्रकट किया है। भारी बारिश के कारण नुक्सान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल ने दुख प्रकट किया।
प्रियंका गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि सोलन में बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु तथा समरहिल के शिव मंदिर में भारी भूस्खलन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदाना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला शिमला, जिला सोलन तथा प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भारी वर्षा के कारण हुए जान-माल के नुक्सान पर गहरा दुख प्रकट किया है।