Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Apr, 2025 06:55 PM

shimla chief minister sukhu anand sharma

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई।

शिमला (राक्टा): पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके सरकारी आवास ओकओवर में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। आनंद शर्मा पूर्व यूपीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही वह राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता भी रह चुके हैं।

वह कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई के संस्थापक सदस्य के साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें कांगड़ा संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ पार्टी नेता मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ हुई उनकी मुलाकात के कई मायने निकाल रहे हैं।

गौर हो कि आगामी वर्ष अप्रैल माह में राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। आनंद शर्मा पूर्व में भी प्रदेश से राज्यसभा के लिए कई बार चुने जा चुके हैं। हालांकि कुछ पार्टी नेताओं का यह भी तर्क है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह आगामी वर्ष खाली होने वाली राज्यसभा सीट के लिए सशक्त दावेदार हो सकती हैं।

विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात
वहीं मंगलवार को ओकओवर में मुख्यमंत्री से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुलाकात की। इसके साथ ही कई पार्टी पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!