Himachal: तुर्की के सेब पर पाबंदी लगने से हिमाचल के सेब को मिल सकते हैं अच्छे दाम

Edited By Kuldeep, Updated: 27 May, 2025 05:54 PM

shimla apple himachal good price

तुर्की के सेब के आयात पर यदि पाबंदी लगाई गई, तो हिमाचल के सेब को इस बार अच्छे दाम मिल सकते हैं। तुर्की सहित विदेशी सेब के आयात से हिमाचल के बागवान सेब को स्टोर नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि विदेशी सेब की मार लगातार हिमाचल के सेब को पड़ रही है।

शिमला (भूपिन्द्र): तुर्की के सेब के आयात पर यदि पाबंदी लगाई गई, तो हिमाचल के सेब को इस बार अच्छे दाम मिल सकते हैं। तुर्की सहित विदेशी सेब के आयात से हिमाचल के बागवान सेब को स्टोर नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि विदेशी सेब की मार लगातार हिमाचल के सेब को पड़ रही है। देश में 44 देशों से सेब का आयात होता है, जिसमें तुर्की से सबसे अधिक सेब का आयात होता है। विदेशी सेब के आयात से हिमाचल के सेब के दाम गिर जाते हैं। इसका अधिक असर स्टोर किए हुए सेब पर पड़ रहा है।

वर्ष 2024 में उन बागवानों को भारी नुक्सान उठाना पड़ा था, जिन्होंने अच्छे दाम के लिए अपने सेब स्टोर किए हुए थे। नुक्सान होने के कारण गत वर्ष बहुत कम बागवानों ने अपने सेब को स्टोर किया था। लेकिन बागवानों को उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। ऑप्रेशन सिंदूर के बाद देश में तुर्की के खिलाफ माहौल बना है तथा लोग तुर्की के सामान का बहिष्कार करने तथा तुर्की से आने वाले सभी उत्पाद के आयात पर पाबंदी लगाने की मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रधानमंत्री से तुर्की के सेब के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सीएम सुक्खू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि बागवानों को नुक्सान नहीं होने देंगे। इससे अब बागवानों को पूरी संभावना है कि केंद्र इस पर कोई फैसला जरूर लेगी। उधर, इस बार राज्य में क्वालिटी का सेब होने की संभावना है। क्योंकि राज्य में बारिश समय-समय पर हो रही है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि से हुए नुक्सान को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर बीमारी फैलने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। ऐसे में बागवानों को इस बार लाभ हो सकता है।

केंद्र सरकार उठाए जल्दी कदम
बागवान आशुतोष चौहान ने कहा कि तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर केंद्र सरकार जल्द कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यदि तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगता है, तो बागवानों को मुनाफा होगा। इससे हिमाचल के सेब के दाम नहीं गिरेंगे।

प्रतिबंध के बाद स्टोर में सेब रखना होगा मुनाफे का सौदा
बागवान राजकुमार शर्मा ने कहा कि यदि सरकार तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगाती है तो सेब को स्टोर में रखना मुनाफे का सौदा होगा। सेब सीजन में दाम कम होने पर बागवान सेब स्टोर कर सकते हैं। इससे उन्हें अगले वर्ष जनवरी से मई के बीच में अच्छे दाम मिलेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!