Edited By Kuldeep, Updated: 26 Mar, 2026 10:56 PM

पुलिस थाना तलाई की टीम ने वीरवार शाम नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 43 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में की गई।
शाहतलाई (हिमल): पुलिस थाना तलाई की टीम ने वीरवार शाम नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 43 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मुखबिर खास से सूचना मिली कि नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर 5 में एक व्यक्ति अर्जुन सिंह निवासी पट्टी (जिला तरनतारन, पंजाब), किराए के कमरे में रहकर चिट्टा/हैरोइन बेचने का काम कर रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि यदि तुरंत रेड की जाए तो उसके कमरे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है।
इस पर थाना प्रभारी अनूप कुमार के नेतृत्व में टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। आरोपी अर्जुन सिंह पुत्र विजय कुमार के किराए के कमरे की तलाशी लेने पर 43 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना तलाई में आरोपी के खिलाफ दिनांक 26 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
पुलिस ने क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करने की बात कही है तथा आम जनता से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर पुलिस कर्मी राकेश, कपिल, कुणाल वर्मा भी उपस्थित रहे। उधर, संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।