कुल्लू के बाशिंग में सनसनी! ब्यास नदी में अज्ञात शव बरामद

Edited By Jyoti M, Updated: 24 Dec, 2025 11:07 AM

sensation in bashing kullu unidentified body recovered from beas river

जिला मुख्यालय कुल्लू से सटे बाशिंग में वैष्णो मंदिर के पास ब्यास नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा ब्यास नदी में शव देखने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव नदी के बीच में फंसा था। इस पर फायर...

कुल्लू, (स.ह.): जिला मुख्यालय कुल्लू से सटे बाशिंग में वैष्णो मंदिर के पास ब्यास नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा ब्यास नदी में शव देखने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव नदी के बीच में फंसा था। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर सीढ़ियों व रस्सी की मदद से शव को निकाला गया।

सड़क पर रेहड़ी वालों से पूछताछ की गई, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। एस.पी. मदन लाल ने कहा कि मृतक की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। शव लेने के लिए परिजन नहीं आते हैं तो पुलिस अंतिम संस्कार करवाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!