Himachal: स्कूटी की डिक्की में छिपा कर ले जा रहा था ऐसा सामान, पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए युवक के होश

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2026 02:56 PM

scooty rider arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों और नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाइयां कर रही है।

शाहतलाई (हिमल): हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों और नशा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाइयां कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना तलाई की टीम को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना तलाई के सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार अपनी टीम के साथ गत रात्रि गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सेऊ क्षेत्र में तलाई-दियोटसिद्ध सड़क पर सिद्धांचल होटल के समीप नाका लगाया हुआ था और वहां से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी (एचपी 21ए-8367) सवार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया।

पुलिस ने जब स्कूटी चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान 25 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी गांव व डाकघर झंझियानी, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में बताई। पुलिस को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद स्कूटी की सघन तलाशी ली गई। जब पुलिस ने स्कूटी की डिक्की खोली तो उसके अंदर से 121.2 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना तलाई में आरोपी जितेन्द्र कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। बिलासपुर जिले के एसपी संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगामी जांच गंभीरता से कर रही है। नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!