नशे के नैटवर्क का भंडाफोड़ : मुख्य सप्लायर चंडीगढ़ से गिरफ्तार, अंतर्राज्यीय कनैक्शन उजागर

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Apr, 2026 05:56 PM

rohru drugs main supplier arrested

रोहड़ू में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 9.17 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय ड्रग नैटवर्क का पर्दाफाश किया गया है।

रोहड़ू: रोहड़ू में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 9.17 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामदगी मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर अंतर्राज्यीय ड्रग नैटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस थाना रोहड़ू में दर्ज अभियोग संख्या 26/2026 दिनांक 15 मार्च, 2026 के तहत पुलिस ने सार्थक (29), निवासी समाला रोहड़ू को 9.17 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित गुप्ता (30) निवासी बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) को 11 अप्रैल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहड़ू–चिड़गांव क्षेत्र में एक सुनियोजित लोकेशन-बेस्ड ड्रग डिलीवरी मॉड्यूल चला रहा था।

इस मॉड्यूल के तहत नशीले पदार्थों की सप्लाई तय स्थानों पर गुप्त तरीके से की जाती थी, जिससे नैटवर्क को पकड़ना मुश्किल हो जाता था। पुलिस ने इस पूरे नैटवर्क को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर लिया है और तथा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!