मतदान से कुछ घंटे पहले पच्छाद में सियासी गर्मी (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 20 Oct, 2019 04:27 PM

पच्छाद उपचुनाव के लिए सियासी गर्मी बढ़ने लगी है। बेशक चुनाव प्रचार थम गया हो और दोनों ही पार्टियों के बड़े स्टार प्रचारक थे वो पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर चले गए हैं। लेकिन अभी भी सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता वहीं पर डटे हुए हैं व...

सिरमौर (गोपाल): पच्छाद उपचुनाव के लिए सियासी गर्मी बढ़ने लगी है। बेशक चुनाव प्रचार थम गया हो और दोनों ही पार्टियों के बड़े स्टार प्रचारक थे वो पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर चले गए हैं। लेकिन अभी भी सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता वहीं पर डटे हुए हैं व पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने उन्हें प्रचार करते पकड़ा तो उल्टा उनसे बहस करने लगे व कहीं भी शिकायत करने की धमकी देने लगे।

जिला सिरमौर कांग्रेस के महासचिव संजीव शर्मा (नीटू) ने कहा कि रविवार भी भाजपा जिलाध्यक्ष सराहा क्षेत्र के ठाकुर द्वारा में घर-घर जाकर वोट मांग रहे थे। जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उल्टा धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विनय गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग करती है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक जिसका नाम भी प्रचारकों की सूची मे होता है उसे पिछले कल शनिवार को 4 बजे तक पच्छाद छोड़कर चले जाना था। कांग्रेस पार्टी के जीतने भी नेता या प्रचारक थे वो कल ही यहां से चले गए लेकिन भाजपा के नेता अभी भी यहीं पर डटे हुए हैं। ऐसे मे साफ जाहिर होता है कि भाजपा के नेता सता का दुरुपयोग कर रहे हैं।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!