पांगी में पर्यटन को लगेंगे पंख, सुराल धार में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल

Edited By Vijay, Updated: 11 Jul, 2024 06:23 PM

paragliding trial in sural dhar successful

जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के पर्यटन स्थल सुराल में पैराग्लाइडिंग की कवायद शुरू हो गई है। घाटी के सुराल में 2 दिनों से पैराग्लाइडिंग के ट्रायल चल रहे हैं।

पांगी (वीरू): जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के पर्यटन स्थल सुराल में पैराग्लाइडिंग की कवायद शुरू हो गई है। घाटी के सुराल में 2 दिनों से पैराग्लाइडिंग के ट्रायल चल रहे हैं। सुराल धार से पैराग्लाइडर ने उड़ान भरी और वालीन मैदान में सफल लैंडिंग हुई। जिले के खजियार से सीनियर पायलट विकास की अगुवाई में एक टीम पांगी घाटी में पैराग्लाइडिंग साइट की तलाश कर रही है, जिसमें कुमार व परमार साइट को रिजैक्ट किया गया है। वहीं सुराल के वालीन मैदान के लिए सफल ट्रायल किया गया। सुराल भटौरी में पैराग्लाइडिंग की काफी संभावनाएं हैं। सुराल वैली में कुदरत का वाटरफॉल हर साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अब पैराग्लाइडिंग का सफल ट्रायल होने के बाद अब स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। पांगी टूरिज्म संस्था के अध्यक्ष डाॅ. हरीश शर्मा ने बताया कि 2 दिनों तक चले पांगी घाटी में पैराग्लाइडिंग के इस ट्रायल में सुराल में सफल ट्रायल करवाया गया, इसमें विशेषज्ञ पैराग्लाइडरों ने उड़ान भरकर इस ट्रायल को सफल बनाया।

अब जिला पर्यटन विभाग को सूचित किया जाएगा। साथ ही एक प्रस्ताव के माध्यम से मांगी प्रशासन को भी उक्त साइट को फाइनल अप्रूवल करवाने के लिए गुहार लगाई जाएगी। इसके बाद साइट विभाग की टीम पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरने और लैंडिंग की साइट का निरीक्षण करेगी। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि पांगी घाटी का कोई भी युवा यदि पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो वह पांगी टूरिज्म संस्था के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!