Sirmour: पोल्ट्री फार्म में लगी आग, हजारों मुर्गियां जलीं

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Apr, 2026 11:49 PM

paonta sahib poultry farm fire

तहसील पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम किशनपुरा में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

पांवटा साहिब (कपिल): तहसील पांवटा साहिब के अंतर्गत ग्राम किशनपुरा में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से भारी नुक्सान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना सुबह करीब 4.30 बजे की है। फार्म में मौजूद कर्मचारियों ने आग की लपटें उठती देख दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

करीब 2 से अढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से फार्म को भारी नुक्सान पहुंचा है। पोल्ट्री फार्म के संचालक शेखर गुप्ता के अनुसार फार्म का पूरा शैड राख हो गया है। जाल, पाइपलाइन और अन्य उपकरण भी नष्ट हो गए। इस हादसे में करीब 4 से 5 हजार मुर्गियां जलकर मर गईं, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!