Kangra: रागिनी रकवाल के हाथ जिला भाजपा की कमान

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Jan, 2025 05:47 PM

palampur bjp ragini rakwal president

भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की कमान रागिनी रुकवाल संभालेंगी। भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

पालमपुर (भृगु): भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की कमान रागिनी रुकवाल संभालेंगी। भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी के तौर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे । डॉक्टर सिकंदर ने बताया कि यह रायशुमारी संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद जो नाम सर्वसम्मति से आगे आया उसको आज पालमपुर जिला की कमान मिली है। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जो विश्वास पार्टी ने उन पर जताया है वह उसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

रागिनी रुकवाल इससे पहले दो बार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, दो बार प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल के विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने खुशी जताते हुए कहा कि पालमपुर जिला के लिए बहुत गर्व की बात है कि किसी महिला को यह दायित्व दिया गया है उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जो महिलाओं के प्रति उनके अधिकारों के प्रति सजग है और यह गर्व की बात है कि पालमपुर को पहली महिला जिला अध्यक्ष मिली है।

इस अवसर पर सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, पूर्व विधायक मुलख राज प्रेमी एवं रविंदर रवि धीमान पूर्व में रहे जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु भारती , जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट एवं राजेश राणू प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अरविंद शर्मा, जिला प्रवक्ता संजय सोनी, जिला मीडिया प्रभारी संजय वालिया , अजय कबीर, गोकुल ठाकुर अनुराधा शर्मा, अमिता राणा, वंदना ठाकुर एवं मंडलों के अध्यक्ष , महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष एवं संयोजक उपस्थित रहे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!