Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Apr, 2026 02:36 PM

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अशोभनीय डांस किया जा रहा है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और देव संस्कृति से...
Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अशोभनीय डांस किया जा रहा है। वहीं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और देव संस्कृति से जुड़े संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले कुल्लू में एक “वैली फंक्शन” आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक-युवतियों ने मंच के समीप भड़काऊ और अमर्यादित अंदाज में नाचना शुरू कर दिया। वीडियो में कुछ युवक सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारकर शोर मचाते हुए नृत्य करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे लेकर देव संस्कृति के संरक्षण से जुड़े लोग गंभीर सवाल उठा रहे हैं। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने भी इस व्यवहार को रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि कई लोग इसका वीडियो बनाते नजर आए।
देव समाज से जुड़े लोगों ने की घटना की निंदा
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए देव संस्कृति शोध संस्था के अध्यक्ष जय ठाकुर ने कहा कि भले ही यह वीडियो किसी कॉलेज के “वैली कार्यक्रम” से जुड़ा हो और इसका सीधा संबंध पारंपरिक देव-समारोहों से न हो, लेकिन सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की फूहड़ता चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कुल्लू की सांस्कृतिक पहचान केवल मेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों के आचरण में भी दिखनी चाहिए। देव समाज से जुड़े लोगों ने भी इस घटना की निंदा की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें